Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

स्कूल में छात्राओं को छेड़ छाड़ करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

दयाशंकर यादव सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

बलरामपुर जिले का थाना सनावल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गया गिरफ्तार।  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सनावल स्कूल में पदस्थ शिक्षक मोहम्मद शाहिद पिता अब्दुल कयूम के द्वारा स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने के संबंध में छात्राओं के परिजनों को जानकारी मिलने  पर दिनांक 17 दिसंबर 2024 को थाना सनावल में पीड़ित छात्राओं के परिजन द्वारा लिखित शिकायत आवेदन देने पर थाना सनावल पुलिस द्वारा आरोपी शिक्षक के विरुद्ध थाना सनावल में अपराध क्रमांक 60/2024 धारा 74 BNS, धारा 09,10 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है , थाना सनावल पुलिस के द्वारा अपराध की गंभीरता को को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी शिक्षक मोहम्मद शाहिद पिता अब्दुल कयूम, उम्र 45 वर्ष, निवासी रामानुजगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button