Advertisement Carousel
Blog

गौ सम्मान दिवस पर चांपा में ऐतिहासिक आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने सौंपा प्रार्थना पत्र

Advertisements

गौ सम्मान दिवस पर चांपा में ऐतिहासिक आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने सौंपा प्रार्थना पत्र

चांपा | गौ सम्मान आह्वान अभियान | शांतिपूर्ण रैली

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में 27 अप्रैल 2026 को “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत गौसेवा सम्मान दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान हजारों गौ सेवकों और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण रैली निकालकर देश के शीर्ष नेतृत्व के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा।

Advertisements
Advertisements


“भूले नहीं, याद रखें” के संदेश के साथ आयोजित इस अभियान का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित में देसी गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत परशुराम चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ और आरती के साथ हुई।

इसके बाद सुबह 11 बजे शांतिपूर्ण रैली निकाली गई, जो लायंस चौक, बरपाली चौक और यादव मोहल्ला होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान श्रद्धालु कीर्तन-भजन करते हुए आगे बढ़े और पूरे कार्यक्रम में अनुशासन व शांति बनाए रखी गई।


अभियान के तहत गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा, गौसेवा के लिए केंद्रीय कानून और मंत्रालय का गठन, तथा गोचर भूमि संरक्षण जैसे प्रमुख मुद्दों को उठाया गया।

भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। लगभग 2350 गौ भक्तों द्वारा हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया।

“यह आयोजन संतों के आशीर्वाद और सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।”



गौ सम्मान दिवस का यह आयोजन चांपा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में सामने आया, जिसने गौसेवा और संरक्षण के संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।

जय गौ माता | जय छत्तीसगढ़ | जय हिंद | जय भारत

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button