Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

आमासिवनी में ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का विधायक अनुज शर्मा ने किया भूमिपूजन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

प्राथमिकता केवल सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहरों को भी संवारना है-अनुज

Advertisements
Advertisements

क्षेत्रीय विकास और शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने की दिशा में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने आज ग्राम आमासिवनी में विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।जिसमें शिक्षा के स्तर को सुधारने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए 75.23 लाख रुपए की लागत से हाई स्कूल के नए भवन का निर्माण, आमासिवनी बाजार में व्यापारियों और ग्रामीणों की सुविधा हेतु 29.35 लाख रुपए की लागत से आधुनिक शेड और चबूतरे का निर्माण और रामजानकी मंदिर परिसर के पास स्थित अधूरे भवन को पूर्ण करने हेतु 3.26 लाख रुपए शामिल रहा। जिसका कार्य जल्द शुरू होगा।

Advertisements

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता क्षेत्र के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है। आमासिवनी में हाई स्कूल भवन का निर्माण होने से स्थानीय बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षा के बिना क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं है, और यह भवन आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को गढ़ने का काम करेगा। हमारा लक्ष्य क्षेत्र के हर कोने तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाना है। आमासिवनी बाजार में शेड निर्माण और रामजानकी मंदिर परिसर में भवन के पूर्ण करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।रामजानकी मंदिर हमारे आस्था का केंद्र है। हमारी सरकार की प्राथमिकता केवल सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहरों को भी संवारना है। हमारे आमासिवनी बाजार में शेड और चबूतरा न होने से हमारे किसान भाइयों और छोटे व्यापारियों को धूप और बरसात में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था वों भीं समस्या अब दूर हों जाएगी। यह कार्य पूरा होने के बाद हमारे बाजार की व्यवस्था सुधरेगी और व्यापार में सुगमता आएगी।आप सब ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, मेरा प्रयास है कि हर एक पैसा सीधे जनता के हित में लगे। विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। आमासिवनी के समग्र विकास के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ। यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में यहाँ और भी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, विकास का यह पहिया इसी तरह निरंतर चलता रहेगा।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, गोपेश साहू,सुरेश साहू,खेमलाल सेन, मोहन साहू, हिमांशु वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने विकास कार्यों की सौगात के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button