Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

तपकरा नगर विकास को लेकर सामूहिक बैठक, जनहितकारी मांगों पर बनी एकजुट सहमति।

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर :- तपकरा नगर के समग्र विकास, सुविधा विस्तार एवं भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर आज समरसता भवन, भंडारडीपा (सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण) में ग्रामवासियों एवं नगर विकास समिति की एक महत्वपूर्ण सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क,  स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर जनसहभागिता से विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक में तपकरा विधानसभा को पुनः बहाल करने, वर्तमान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने, नगर में हाइटेक बस स्टैंड की स्थापना, ब्लॉक मुख्यालय की स्वीकृति, आधुनिक लाइब्रेरी भवन निर्माण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, उपपंजीयक कार्यालय का दर्जा दिलाने तथा स्थायी फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था जैसी प्रमुख जनहितकारी मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर विकास समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन सभी मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि तपकरा नगर के विकास को नई दिशा मिल सके और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर नगर विकास समिति के दर्जनों सदस्य, भाजपा मंडल तपकरा के अध्यक्ष दिलीप साहू, समाजसेवी मनोज नायक, भाजपा प्रतिनिधि रितेश सोनी ,  अप्पू सोनी, कपिल ठाकुर, वरिष्ट भाजपा नेता यदुवर गुप्ता, मंतोष ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, अशुतोष शर्मा, संजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा वर्ग के नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी जनों ने एक स्वर में कहा कि तपकरा का विकास तभी संभव है जब शासन-प्रशासन तक जनता की वास्तविक जरूरतें संगठित रूप से पहुंचें। नगर विकास समिति की इस पहल को नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button