Advertisement Carousel
Blog

हाई रिस्क जोन में नियम तोड़ने वालों पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


रायगढ़ में पंचधारी एनीकट को हाई रिस्क जोन घोषित किए जाने के बाद भी नियमों की अनदेखी करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने डेम में नहाने और शराबखोरी कर रहे पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जिला प्रशासन ने पंचधारी एनीकट में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में नहाने, तैराकी, पिकनिक, सेल्फी और रील बनाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद कुछ युवक डेम में नहाते पाए गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को डेम में नहाते हुए पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक रोकने पर युवक बहस करने लगे और धमकी देने लगे, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements


इसी दौरान पुलिस ने पंचधारी डेम के पास शराब सेवन कर रहे दो अन्य लोगों को भी पकड़ा। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट और बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि पंचधारी एनीकट में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

– एसएसपी शशि मोहन सिंह
“पंचधारी एनीकट में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है। प्रतिबंधित क्षेत्र में जाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल पुलिस क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और लोगों से प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button