Advertisement Carousel
Blog

पुराना बस स्टैंड में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Advertisements

पुराना बस स्टैंड में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
बिलासपुर,

Advertisements


सिटी कोतवाली पुलिस ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं हथौड़ी भी बरामद की है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अनुराग कश्यप (21 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-30, पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते प्रार्थी सुजीत पाण्डेय (26 वर्ष) के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू लेकर उसका पीछा किया।


घर पहुंचकर की तोड़फोड़
बताया जा रहा है कि पीड़ित किसी तरह मौके से भागकर अपने घर पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी उसके घर पहुंचा और दरवाजा तोड़ने का प्रयास करते हुए हथौड़ी से उसकी बुलेट मोटरसाइकिल (CG10HB9686) में तोड़फोड़ कर फरार हो गया।


त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
घटना की रिपोर्ट मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।


आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू एवं हथौड़ी जब्त कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button