Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

संपत्ति के लालच में खूनी खेल: बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या

Ad

छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां संपत्ति और पैसों के लालच में एक बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मामला ग्राम कटरा धनुहारीटोला का है। यहां 65 वर्षीय फूलमतिया बाई धनुहार की उनके बेटे दलबीर सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण के लिए राशि आई थी।
आरोपी बेटा दलबीर सिंह उस राशि और जमीन में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग कर रहा था। लेकिन महिला ने आवास के लिए आए पैसे देने से इनकार कर दिया और जमीन परिवार के सभी सदस्यों में बराबर बांटने की बात कही। इसी बात को लेकर बेटा नाराज चल रहा था।
बताया जा रहा है कि होली के दिन शराब के नशे में मां और बेटे के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी ही मां का गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना देर रात की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button