Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़–रायगढ़ मुख्य मार्ग पर टेग़नापाली पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक पर सवार मां और उसके मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सारंगढ़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां और बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक भीखमपूरा गांव के निवासी थे, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक बासिनबहरा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली थाना सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button