Advertisement Carousel
इंडिया

राष्ट्रीय खेल दिवस 2024

Ad

भारत में फिटनेस और खेल संस्कृति का उत्सव

राष्ट्रीय खेल दिवस

Advertisements

राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को भारत के प्रतिष्ठित हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में मनाया जाने वाला एक वार्षिक उत्सव है। “हॉकी के जादूगर” के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद के खेल के प्रति अद्वितीय कौशल और समर्पण ने हॉकी की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी। वर्ष 1926 से 1948 तक अपने खेल करियर के दौरान मेजर ध्यानचंद ने 1,000 से ज़्यादा गोल किए और भारत को 1928, 1932 और 1936 में लगातार तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए।

Advertisements

 

मेजर ध्यानचंद की विरासत हॉकी के मैदान पर उनकी असाधारण उपलब्धियों से कहीं आगे है। उन्होंने वैश्विक मंच पर भारतीय खेलों को पुनः परिभाषित किया, कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के युग में हॉकी में देश का प्रभुत्व स्थापित किया। भारतीय खेलों में उनके योगदान को न केवल उनकी जीत के लिए याद किया जाता है, बल्कि एथलीटों की भावी पीढ़ियों को उनके द्वारा दी गई प्रेरणा के लिए भी याद किया जाता है।

 

राष्ट्रीय खेल दिवस का उत्सव

 

राष्ट्रीय खेल दिवस लोगों को शारीरिक फिटनेस, खेल और समग्र स्वास्थ्य के महत्व की याद दिलाता है। हरियाणा, पंजाब और कर्नाटक जैसे राज्य शारीरिक गतिविधियों और खेलों के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सेमिनार और विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन करते हैं । पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने इस दिन विभिन्न खेल योजनाओं का शुभारम्भ किया किया है, जैसे कि खेलो इंडिया मूवमेंट, जिसकी घोषणा 2018 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।

 

राष्ट्रीय खेल दिवस भारत के खेल नायकों को प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित करने का भी अवसर है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह के दौरान भारत के राष्ट्रपति, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करते हैं, जिनमें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (पूर्व में राजीव गांधी खेल रत्न), अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार शामिल हैं।

 

राष्ट्रीय खेल दिवस 2024

 

राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के उपलक्ष्य में, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने सभी नागरिकों से कम से कम एक घंटे के लिए आउटडोर खेलों में भाग लेने का आह्वान किया है। डॉ. मांडविया ने फिट इंडिया मूवमेंट के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है कि वह अपना स्वास्थ्य बनाए रखे और सक्रिय रहे। डॉ. मांडविया ने आग्रह किया, “कोई भी खेल खेलों, फिट रहों!” उन्होंने सभी को इस राष्ट्रव्यापी पहल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

 

डॉ. मांडविया ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें एक संतुलित और स्वस्थ जीवन को बनाए रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे इस अवसर पर अपने परिवार और मित्रों के साथ खेल गतिविधियों में भाग लें और एक स्वस्थ एवं सक्रिय भारत के निर्माण की दिशा में एक कदम बढ़ाएं।

 

इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया और माई गव के सहयोग से राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 मनाने के लिए कई कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया है। इसके साथ ही सभी हितधारकों को देश भर में खेल आयोजनों, मनोरंजक तथा प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों का आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

ये कार्यक्रम 26 अगस्त से 31 अगस्त, 2024 के बीच आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, संगठनों को फिट इंडिया फिटनेस प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, जहां कर्मचारियों सहित प्रमुख हितधारक फिट इंडिया फिटनेस शपथ ले सकते हैं।

 

इस वर्ष के उत्सव का एक मुख्य आकर्षण “भारत के चैंपियन: राष्ट्रीय खेल दिवस प्रश्नोत्तरी 2024” है। यह प्रश्नोत्तरी भारतीय एथलीटों की अदम्य भावना, उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और भारत में खेलों की समृद्ध विरासत को याद करने के लिए बनाई गई है। यह छात्रों, खेल प्रेमियों और भारत के खेल इतिहास में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक रोमांचक और शैक्षिक अनुभव प्रदान करता है। इसमें प्रतिभागी स्वयं को चुनौती दे सकेंगे, अपने ज्ञान का परीक्षण कर सकेंगे और देश भर के खेल प्रेमियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे, जिससे यह प्रश्नोत्तरी वास्तव में एक प्रेरणादायक आयोजन बन जाएगा।

 

फिट इंडिया पहल को अपनी शुरुआत से ही जबरदस्त भागीदारी और सफलता मिली है। फिट इंडिया मोबाइल ऐप को 5 लाख से ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है, जबकि वर्ष 2022 में फिट इंडिया क्विज में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 42,490 स्कूलों के 1,74,473 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2022 में फिट इंडिया फ्रीडम रन ने 7.08 करोड़ नागरिकों की भागीदारी के साथ 18.40 करोड़ किलोमीटर की प्रभावपूर्ण दूरी तय की। फिट इंडिया स्कूल सप्ताह में 1,17,844 छात्रों ने भाग लिया और फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइकर रैलियों में 75 बाइकर्स शामिल थे, जिनमें 10 महिला बाइकर्स शामिल थीं, जिन्होंने 75 दिनों में 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर 21,000 से अधिक किलोमीटर की दूरी तय की।

निष्कर्ष

राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती का स्मरणोत्सव मात्र नहीं है, यह उनकी खेल भावना, उत्कृष्टता और समर्पण का एक उत्सव है। उनकी विरासत देश भर के एथलीटों को प्रेरित करती रही है, जिससे 29 अगस्त उन सभी के लिए गर्व और चिंतन का दिन बन जाता है जो समाज में खेलों के महत्व पर बल देते हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button