Advertisement Carousel
राज्य

धान घोटाले थमने का नाम नहीं ले रहे, सैलजा ने सरकार की चुप्पी को बताया संदिग्ध

चंडीगढ़ 
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार में नये-नये घोटाले सामने आ रहे हैं। अब धान खरीद में घोटाला सामने आ रहा है। हाल ही में एक और मामले में भौतिक सत्यापन के दौरान हजारों मीट्रिक टन धान रिकॉर्ड से गायब होने का मामला सामने आया है। यह कोई अकेली घटना नहीं, बल्कि प्रदेशभर में हो रहे लगातार धान घोटालों की एक कड़ी है।सांसद ने कहा कि यह स्पष्ट है कि हरियाणा में धान घोटाले हो रहे हैं और सरकार पूरी तरह से खामोश है। किसानों की मेहनत का अनाज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है, मगर न कोई जवाबदेही तय होती है और न ही दोषियों पर कार्रवाई। 

Advertisements

उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार से सवाल पूछा है कि इन धान घोटालों के पीछे जिम्मेदार लोग कौन हैं। अब तक कितने अधिकारियों व मिल मालिकों पर कार्रवाई हुई। किसानों के अनाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए। क्या सरकार सीबीआई या न्यायिक जांच से डर रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है।

Advertisements

सैलजा ने कहा कि धान घोटाला कई दिनों से सुर्खियों में है। मीडिया में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक करोड़ों रुपयों के घोटाले का अंदेशा जताया जा रहा है, मगर हैरानी की बात है कि भाजपा सरकार इस पूरे मामले पर चुप है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button