Advertisement Carousel
राज्य

सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच: पंजाब सरकार जल्द शुरू करेगी सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म, जनता को बड़ी राहत

Ad

चंडीगढ़ 
भगवंत मान सरकार का दावा है कि ऐसा करने वाला पंजाब पहला राज्य भी है.राज्य सरकार के सुशासन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा ने इसका ऐलान किया है. बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यमस से सरकार विभागों की योजनाएं बिना किसी बाधा के जनता तक पहुंचेगी. इस सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के लिए सरकार ने 13 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है. इसे डिजाइन करने से लेकर रखरखाव करने तक सरकार ने ई कनेक्ट सॉल्यूशंस के साथ समझौता किया है.

Advertisements

भगवंत मान सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि सरकारी सेवाओं को जनता तक अधिक से अधिक पहुंचाने के लिए दक्षता और जवाबदेही तय करने के लिए पोर्टल 6 महीने के भीतर लॉन्च कर दिया जाएगा. बताया कि नागरिक पोर्टल वेब, मोबाइल ऐप, सेवा केंद्रों और व्हाट्सएप के माध्यम से आसान होगा ताकि सरकार नागरिकों की उंगलियों पर आ सके.

Advertisements

पोर्टल के बारे में बात करते हुए आप नेता अमन अरोड़ा ने कहा कि नया नागरिक पोर्टल सभी सरकारी सेवाओं के लिए एक एकल, एकीकृत डिजिटल गेटवे होगा, जो नागरिकों की जीवन भर की जरूरतों को पूरा करेगा. कागजी झंझट से छुटकारा देते हुए कहा कि यह पोर्टल प्रमुख विशेषता दस्तावेजों का खुद मिलने जैसा होगा. इससे बार-बार दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी.

पोर्टल की प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए कहा कि एक बार जब कोई नागरिक किसी भी प्रकार की सेवा के लिए दस्तावेज अपलोड करता है, तो वे भविष्य के आवेदनों के लिए ऑटोमैचटिक प्राप्त हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि इससे सेवाओं को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा और नागरिक अनुभव को बेहतर बनाया जा सकेगा . 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button