Advertisement Carousel
Blog

नैला रोड किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्ताररात्रि गश्त की सतर्कता से नैला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Advertisements

जांजगीर–चांपा

Advertisements

नैला रोड किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त की सतर्कता से नैला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

नैला रोड स्थित महावीर किराना स्टोर्स में शटर तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को नैला चौकी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रिय रात्रि गश्त के दौरान की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 जनवरी 2026 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा महावीर किराना स्टोर्स का शटर उठाकर नगद राशि एवं सिगरेट, गुटखा सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। मामले की रिपोर्ट पर चौकी नैला में अपराध क्रमांक 29/26, धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में विवेचना के दौरान रात्रि गश्त कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक देर रात दुकानों के शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने एक साथी (विधि से संघर्षरत बालक) के साथ मिलकर दुकान से सिगरेट, डियो एवं नगद राशि चोरी कर आपस में बांट ली थी। आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्वतंत्र यादव पिता शांति लाल यादव (23 वर्ष) निवासी बीटीआई चौक, जांजगीर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नैला उप निरीक्षक भवानी सिंह, सउनि शेख सफीक खान, प्रधान आरक्षक रूद्र कश्यप, डिकेश्वर साहू, जयप्रकाश टंडन, भुवनेश्वर पटेल, अश्वनी मार्बल एवं थाना जांजगीर के प्रधान आरक्षक राकेश राठौर सहित पूरी रात्रि गश्त टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button