Advertisement Carousel
सारंगढ़

सारंगढ़। अशोका पब्लिक स्कूल का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम

Ad

 सारंगढ़। आज दिनांक -13/05/2024 (सोमवार) को सीबीएसई बोर्ड के द्वारा दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया I जिसमे स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से पूरे सारंगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है Iछात्र-छात्राओं के अथक परिश्रम एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का ही सुखद परिणाम है कि आज बच्चों ने पूरे सारंगढ़ क्षेत्र में सफलता का परचम लहराया है Iदसवीं कक्षा से कुल 81 बच्चों ने परीक्षा दिलाया था जिसका परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है I दसवीं कक्षा से चेतना पटेल ने (96%) के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित कियाI वहीं  दीया साहू ने  (94.8%)के साथ द्वितीय स्थान एवं अक्षत अग्रवाल ने (94%) के साथ तृतीय स्थान अर्जित कियाI दसवीं कक्षा से कुल 9 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किया है वहीं  24 विद्यार्थिओं ने 80% से अधिक अंक अर्जित किया है I
          बारहवीं कक्षा से श्रेयश मिश्रा ने  (93 % ,विज्ञान ) के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित कियाIवहीं तुषार प्रधान ने (92.4 % ,गणित ) के साथ द्वितीय स्थान, निखिल देवांगन ने (92 % ,कॉमर्स) के साथ तृतीय स्थान एवं अदिति जेना ने (92.2%, कॉमर्स) के साथ चतुर्थ स्थान अर्जित किया है I कक्षा बारहवीं से कुल 4 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक अर्जित किया है वहीं 15 विद्यार्थियों ने 80 % से अधिक अंक अर्जित किया है I वाणिज्य संकाय में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
          छात्र- छात्राओं के इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल व्याप्त हैI विद्यालय के प्राचार्य श्री जे. मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है I

Advertisements
Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button