Advertisement Carousel
Blog

भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु होमगार्ड जवानों द्वारा नागरिकों को पिलाया गया ठंडा शर्बत

Advertisements

भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु होमगार्ड जवानों द्वारा नागरिकों को पिलाया गया ठंडा शर्बत
लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी
सिकन्दरपुर(बलिया)लोकसभा चुनाव हेतु लखीमपुर खीरी से यहां ड्यूटी पर आये कंपनी निघासन व कंपनी रमिया बेहड कंपनी कमांडर विपुल कुमार के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों द्वारा नगर के वाह्य भाग में स्थित मिडिल स्कूल के समीप भीषण गर्मी से नागरिकों व राहगीरों को राहत पहुंचाने हेतु मंगलवार को शर्बत पिलाया गया। इस दौरान  कंपनी के जवानों द्वारा स्टाल लगा कर प्रत्येक आने जाने वाले लोगों को रोक कर शर्बत पिलाने के साथ ही एक जून को होने वाले मतदान में अनिवार्य रूप से भाग लेने का आग्रह किया गया।सुबह से शुरू हुए कार्यक्रम में शाम तक  स्टाल पर शर्बत पीने के लिए लोगों की आवाजाही लगी रही। जिसमे राहगीरो को ठंडा ठंडा शर्बत पीला कर जवानों द्वारा सेवा उपलब्ध कराई गयी।

Advertisements


इस दौरान कंपनी कमांडर विपुल कुमार कुमार रमिया बेहड़ खीरी व कंपनी कमांडर श्री राम गोपाल गुप्ता कंपनी निघासन खीरी कंपनी मेजर नीरज कुमार व रामकुमार तिवारी,कैलाश चंद,विजय कुमार,मुकुंद राम,नवल किशोर पप्पू, संजय शर्मा, दिलीप कुमार, आदित्य कुमार, शिवकुमार मिश्र आदि जवानों के द्वारा सहयोग किया गया।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button