Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 18 घायल

बालोद, जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरमरा के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छठ्ठी कार्यक्रम से लौट रही ग्रामीण महिलाओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और दो मासूम बच्चों सहित करीब 18 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, जिन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें बेहतर उपचार के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही मंगचुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button