Advertisement Carousel
Blog

विश्व क्षय दिवस पर टीबी मुक्त भारत अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ

Advertisements

विश्व क्षय दिवस पर टीबी मुक्त भारत अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा से एक सकारात्मक खबर… विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस दौरान टीबी मुक्त पंचायतों और मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

जांजगीर-चांपा जिले में विश्व क्षय दिवस के मौके पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ जिला ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में टीबी उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य को तेजी से हासिल करना है।
इस अवसर पर टीबी मुक्त घोषित पंचायतों को सम्मानित किया गया, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।


कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि टीबी पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है, बशर्ते समय पर जांच और नियमित इलाज किया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और इलाज पूरा करें। साथ ही उन्होंने जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।


सीएमएचओ डॉ. अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत घर-घर सर्वे, स्क्रीनिंग और मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, लोकेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने टीबी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।


इसके साथ ही “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत सत्र 2024-25 की मेधावी छात्राओं—खुशी देवांगन, ज्योति ओग्रे, ईशा, अदिति देवांगन, रोशनी जोगी और पुष्पा चौहान को सम्मानित किया गया।

टीबी मुक्त भारत अभियान के इस शुभारंभ के साथ जिले में स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता और उपचार के प्रयासों को और तेज करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button