Advertisement Carousel
Blog

होली से पहले नशे पर सीपत पुलिस का बड़ा प्रहार, 38 लीटर महुआ शराब जब्त नहर पारा में पुलिस रेड, दो आरोपी गिरफ्तार अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा, 11,400 रुपये की महुआ बरामद

Advertisements


थाना – सीपत | जिला – बिलासपुर

Advertisements


होली से पहले नशे के विरुद्ध सीपत पुलिस का प्रहार
38 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरआगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सीपत पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में “चेतना विरुद्ध नशा” अभियान के तहत की गई।
दिनांक 01 मार्च 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम सीपत नहरपारा में रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी महेंद्र खरे (26 वर्ष) एवं राकेश वर्मा (35 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम सीपत, को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।

Advertisements


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 38 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹11,400 है, बरामद की। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button