Advertisement Carousel
Blog

पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना धौरहरा व थाना खमरिया का औचक निरीक्षण किया

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

Advertisements

लखीमपुर खीरी बुधवार को जनपद के थाना धौरहरा व थाना खमरिया का औचक निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना धौरहरा व थाना खमरिया का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर विभिन्न रजिस्टर्स अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया। थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिए गए।

Advertisements

Advertisements

मालखाने में माल मुकदमाती के व्यवस्थित रख-रखाव तथा निर्णयोपरांत माल का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की व महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिसकर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर यथाशीघ्र विधिक निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए।

पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने हेतु भी निर्देशित दिया। पुलिस की विजिबिलटी में सुधार, अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रभावी गस्त व सघन चेकिंग एवं महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button