Advertisement Carousel
Blog

कसडोल में सांसद खेल महोत्सव का सफल आयोजन

Ad

Advertisements

कसडोल में सांसद खेल महोत्सव का सफल आयोजन

Advertisements

कसडोल ब्लॉक के सभी 8 जोनों में हुआ सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन — खिलाड़ियों का जोश और ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार ज़िले के कसडोल विकासखंड में सांसद खेल महोत्सव का शानदार और सफल आयोजन किया गया। सभी 8 जोनों में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं का जोश, खिलाड़ियों का जज़्बा और ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा कसडोल के जोन चांदन से शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव पूरे विकासखंड में उत्सव का रूप ले चुका है।

Advertisements

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही जनपद पंचायत अध्यक्ष  कुसुम पैकरा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का शुभारंभ किया।इस अवसर पर खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का उत्साह चरम पर था। खेल मैदानों में युवाओं ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया।: छेरकापुर जोन की झलक छेरकापुर जोन में भी खेल भावना और उत्साह का अनोखा संगम देखने मिला। जनपद सदस्य प्रतिनिधि विनय साहू और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान “जय भारत” के नारों से गूंज उठा।वहीं दतान जोन में रविवार को सांसद युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेश चंद्राकर, वरिष्ठ नेता विपिन बिहारी वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।


अतिथियों ने युवाओं से खेलों के माध्यम से नशामुक्त, स्वस्थ और अनुशासित समाज निर्माण का संदेश देने की अपील की।महोत्सव का उद्देश्य और संदेश सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
“फिट इंडिया” और “खेलो इंडिया” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन खेल, उत्साह और एकता का प्रतीक बन गया है।कसडोल के सभी आठ जोनों में सांसद खेल महोत्सव का सफल आयोजन इस बात का प्रतीक है कि ग्रामीण इलाकों में भी अब खेलों के प्रति उत्साह और ऊर्जा लगातार बढ़ रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button