Advertisement Carousel
Blog

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर गंभीर आरोप, जैजैपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल

Ad

Advertisements

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा द्वारा कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
आज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़कों पर उतरे और कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों की खून-पसीने की कमाई को फर्जी हस्ताक्षर, ब्लैंक चेक और बैंक दस्तावेजों के माध्यम से हड़पना एक बड़ा अपराध है, जिसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Advertisements

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी की किसान विरोधी मानसिकता और दोहरे चरित्र की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जो पार्टी किसानों के नाम पर राजनीति करती है, उसी के विधायक किसानों को आर्थिक रूप से तबाह करने में लगे हैं — यह अत्यंत शर्मनाक है।

Advertisements

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार जैजैपुर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों में लिप्त विधायक बालेश्वर साहू की तत्काल गिरफ्तारी की जाए, ताकि वे अपने पद का दुरुपयोग कर साक्ष्यों से छेड़छाड़ न कर सकें। साथ ही पीड़ित किसानों को उनके नुकसान का पूरा मुआवजा और न्याय दिलाया जाए।

भाजपा ने स्पष्ट कहा है कि किसान विरोधी और अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह आंदोलन अब तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों को न्याय और भ्रष्टाचारियों को सजा नहीं मिलती।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button