Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता

Ad

साइबर बिलासपुर व बिल्हा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी व आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

Advertisements

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता

साइबर बिलासपुर व बिल्हा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी व आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर,
ऑपरेशन प्रहार के तहत साइबर बिलासपुर एवं थाना बिल्हा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोदाम से चोरी एवं राशन सोसायटी में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनिश अग्रवाल (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 04, बिल्हा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम गुमा स्थित राइस मिल कार्यालय के अंदर अलमारी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 1 लाख 55 हजार रुपये नगद एवं एक सैमसंग मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 523/2025 एवं 634/2025 अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराई गई, जिनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई।

इसी क्रम में दिनांक 16 दिसंबर 2025 को साइबर टीम बिलासपुर एवं थाना बिल्हा पुलिस द्वारा चोरी गए मोबाइल में संचालित सिम नंबर के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदेही रितेश यादव (20 वर्ष), पिता रामायण यादव, निवासी झल्फा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने ग्राम गुमा राइस मिल से नगदी व मोबाइल चोरी करना तथा लगभग एक माह पूर्व चोरी की नीयत से मुढ़ीपार राशन सोसायटी में घुसकर रकम नहीं मिलने पर चावल के बोरे एवं चावल को आग लगाने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई नगदी रकम 1,06,000 रुपये एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, शेष रकम खर्च करना बताया गया।

Advertisements

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई एवं उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक अवनीश पासवान, उप निरीक्षक एस.पी. लहरे, प्रधान आरक्षक 844 रूपेश तिग्गा, प्रधान आरक्षक 96 देवमुन पुहूप, आरक्षक अर्जुन जांगड़े, राजेश यादव एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button