Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

प्रसव महिला की निजी अस्पताल में मौत डेड बॉडी एन एच सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

देवभोग न्यूज… देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल ईलाज के दौरान प्रसूता कि मौत के दौरान परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा, आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे 130 (c) पर शव रखकर घंटों चक्का जाम किए और अस्पताल प्रबन्धक पर ईलाज का लापरवाही का आरोप लगाएं।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम भानुमति मांझी उम्र 30 वर्ष बताया जा रहा हैं परिजनों का आरोप लगाए है कि समय में उचित उपचार नहीं होने के कारण मृतिका कि मृत्यु हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में आदिवासी समाज और परिजन व स्थानीय संघटन समाधान मंच के द्वारा एक जूट होकर न्याय कि मांग मांगते हुए नेशनल हाईवे 130 को जाम कर दिए, हालांकि मौक़े में पुलिस कि टिम पहुंचकर परिजन और समाज को शांत करने का प्रयास किए लेकिन परिजन और समाज न्याय कि मांग करते हुए घंटों तक जाम रखें।
बताया जाता है कि प्रसूता को पहले पीएचसी झरगांव में एडमिट किया गया था लेकिन कुछ समय बाद वहां से प्रसूति को रिफर कर दिया गया जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल देव माता हॉस्पिटल में लाया गया, हॉस्पिटल के डॉक्टरों के द्वारा मरीज को घंटों घंटों रखकर परिजनों को गुमराह किया गया जिसके बाद प्रसूति कि हालात गंभीर होता देख उसे भवानीपटना रिफर कि सलाह दी गई जिसके बाद रस्ते में ही प्रसूति कि मृत्यु हो गई।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button