Advertisement Carousel
Blog

अजाक पुलिस को बड़ी सफलता, मारपीट मामले का फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Advertisements

थाना अजाक पुलिस को बड़ी सफलता, मारपीट मामले का फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अजाक पुलिस ने मारपीट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी नीरज तिवारी पिता स्व. छेदी लाल तिवारी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम तेंदुआ, थाना शिवरीनारायण है। आरोपी के विरुद्ध थाना अजाक में धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस एवं 3(2)5(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ दिनांक 01 अगस्त 2025 को मारपीट का अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना अजाक पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
यह कार्रवाई डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में की गई, जिसमें एएसआई रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक गणेश कौशिक, रामकृष्ण खैरवार, आरक्षक संतोष प्रधान, संजय साहू एवं थाना अजाक पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button