Advertisement Carousel
Blog

बीच चौराहे पर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

बीच चौराहे पर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थाना सरकंडा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बीच चौराहे पर आपसी लड़ाई-झगड़ा कर क्षेत्र में अशांति फैलाने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां आरोपी पुलिस के सामने भी हुज्जतबाजी करते पाए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर जिले में लगातार पेट्रोलिंग एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं सीएसपी सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस द्वारा टाउन पेट्रोलिंग की जा रही थी।

Advertisements


दिनांक 28 दिसंबर 2025 को सब्जी मंडी चांटीडीह, देवन चाल चांटीडीह एवं जबड़ापारा क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा आपसी विवाद कर शांति भंग करने की सूचना मिली। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर युवकों को समझाइश दी गई, किंतु वे नाम-पता बताने से इनकार करते हुए उत्तेजित हो गए और आसपास के लोगों को डराने-धमकाने लगे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित यादव (19 वर्ष), प्रेम वर्मा (32 वर्ष) एवं शहनवाज खान (30 वर्ष) को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button