Advertisement Carousel
Blog

नेशनल लोक अदालत 9 मई को, तैयारियां तेज — वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा, अधिक मामलों के निराकरण पर जोर

Advertisements


नेशनल लोक अदालत 9 मई को, तैयारियां तेज — वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा, अधिक मामलों के निराकरण पर जोर
जांजगीर-चांपा,
आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली द्वितीय नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला न्यायालय जांजगीर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले सहित सभी तालुका स्तर के न्यायाधीश शामिल हुए।

Advertisements
Advertisements


बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं व्यवहार न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) ने सभी न्यायाधीशों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों की पहचान कर उन्हें नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का त्वरित निराकरण किया जा सके।
बैठक में दीवानी, राजस्व, फौजदारी, श्रम विवाद, बैंकिंग तथा विद्युत संबंधी मामलों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे आपसी सहमति के आधार पर अधिकाधिक प्रकरणों का समाधान संभव हो सके।
साथ ही, पैरालीगल वॉलिंटियर्स को लोक अदालत एवं माननीय उच्चतम न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “समाधान समारोह” (21, 22 एवं 23 अगस्त 2026) की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार, मुनादी एवं जनजागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक नागरिक नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाएं और वर्षों से लंबित मामलों का सरल, सुलभ एवं त्वरित समाधान प्राप्त करें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button