Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर पुलिस ने कुनकुरी में आयोजित किया यातायात जागरूकता कार्यक्रम, हेलमेट रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

जशपुर।सड़क सुरक्षा माह के तहत जशपुर पुलिस द्वारा कुनकुरी के जय स्तंभ चौक में एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में जीवन झरना समिति कांसाबेल की टीम द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों को जीवंत रूप से दर्शाया। कलाकारों ने यह संदेश दिया कि एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है।
गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देश पर जशपुर पुलिस द्वारा 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है।

इस विशेष कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार, वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम जिंदल, थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव एवं यातायात प्रभारी जशपुर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने कहा कि वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाएं असामान्य मौतों का एक बड़ा कारण बनती जा रही हैं, जिनमें से अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। अधिकांश दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में मौतें सिर में गंभीर चोट लगने से होती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर रोका जा सकता है। उन्होंने वाहन चालक एवं पीछे बैठने वाले दोनों व्यक्तियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य बताया।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम जिंदल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं से ओवर स्पीड से बचने, नशे में वाहन न चलाने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव एवं यातायात प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा ने नागरिकों को यातायात नियमों और उनके उल्लंघन पर लगने वाले कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा “हेलमेट पहने, सुरक्षित रहें” संदेश के साथ शहर में हेलमेट जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान आम नागरिकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया और हेलमेट का वितरण भी किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
अंत में एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि—
यातायात नियमों का पालन करें, दुर्घटनाओं से बचें। जागरूकता ही बचाव है। आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए अमूल्य है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button