Advertisement Carousel
Blog

केंद्रीय बजट 2026–27 पर बीजेपी मीडिया पैनलिस्ट संयोगिता जूदेव की प्रतिक्रिया, आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाला बजट

Ad

Advertisements

केंद्रीय बजट 2026–27 पर बीजेपी मीडिया पैनलिस्ट संयोगिता जूदेव की प्रतिक्रिया, आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाला बजट

Advertisements

सक्ती । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने बजट की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने के साथ-साथ रोजगार और समावेशी विकास का मजबूत खाका पेश करता है।

संयोगिता जूदेव ने कहा कि बजट में विनिर्माण क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, बायोफार्मा शक्ति और कैपिटल गुड्स को बढ़ावा देने की घोषणाएं भारत को वैश्विक उत्पादन केंद्र बनाने में मदद करेंगी। वहीं MSME क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड छोटे उद्योगों को वित्तीय मजबूती प्रदान करेगा।

उन्होंने पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किए जाने को बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। इससे सड़क, रेल, ऊर्जा और शहरी विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। ऊर्जा क्षेत्र में कार्बन कैप्चर तकनीक और सिटी इकोनॉमिक रीजन की योजना को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया गया।

कृषि क्षेत्र में उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा, एग्रीस्टैक और एआई आधारित ‘भारत-विस्तार’ टूल किसानों को तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मत्स्य पालन और कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिलेगा।

महिलाओं, युवाओं और दिव्यांगजनों के लिए हर जिले में महिला छात्रावास, ‘शी-मार्ट’ और दिव्यांगजन कौशल योजनाएं समावेशी विकास का उदाहरण हैं।

संयोगिता जूदेव ने कहा कि बजट 2026–27 गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया एक सशक्त दस्तावेज है, जो भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button