अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। साइबर क्राइम थाना द्वारा, लोगों के बैंक एकाउंट खुलवाकर उनसे सिमकार्ड, एटीएम कार्ड, लेकर साइबर फ्राड करने वाले गिरोह के तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बैंक पासबुक, चैकबुक, मोबाइल फोन, सिमकार्ड, एटीएम कार्ड, नकदी आदि बरामद किये गये।

बता दें पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 44/2025 धारा 318(2)/317(2) बी.एन.एस. व 66(डी) आई.टी. एक्ट में, लोगों के बैंक एकाउंट खुलवाकर उनसे सिमकार्ड, एटीएम कार्ड, लेकर साइबर फ्राड करने वाले गिरोह के तीन नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बैंक पासबुक, चैकबुक, मोबाइल फोन, सिमकार्ड, एटीएम कार्ड, नकदी आदि बरामद किये गये ।
अपराधियों के अपराध करने का तरीका
साइबर अपराधियो द्वारा आमलोगो को पैसे आदि का लालच देकर उनका बैंक खाता विभिन्न बैंक खातों में खुलवाया जाता है तथा इन बैंक खातों में क्रेडिट धनराशि का कुछ भाग भी खाताधारक को दिया जाता है खाता खुलवाने के बाद इन बैंक खातो की संपूर्ण किट अपने पास ले लिया जाता है उसके बाद इन खातो में साइबर अपराधियों द्वारा अपने साथी साइबर अपराधियों के साथ मिलकर साइबर ठगी करते हुए साइबर फ्राड की धनराशि को उक्त बैंक खातों में मंगवाया जाता है फिर इन पैसो को विभिन्न बैंक खातो में ट्रान्सफर करते हुए कैश निकाल लिया जाता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अली खान पुत्र रियासत खान निवासी पेरु वाली गली नियर हनुमान मंदिर तेलीबाग थाना पीजीआई लखनऊ उम्र करीब बीस वर्ष । असगर अली पुत्र अख्तर अब्बास निवासी ग्राम कुरसण्डा पोस्ट देहलिया रामपुर थाना पिहानी जनपद हरदोई हाल पता मोहल्ला फाजिल नगर दरगाह हजरत अब्बास थाना सहादत गंज लखनऊ उम्र करीब बीस वर्ष । इमरान पुत्र शकील अहमद निवासी 15ए छोटीलाल कुर्ती एस पी पब्लिक स्कूल के पास सदर कैण्ट लखनऊ उम्र करीब बीस वर्ष ।
आपराधिक इतिहास अलीखान
1.मु0अ0सं0 280/2025 धारा 111(6),318(4) भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना बिलौर पश्चिमी कमिश्नरेट कानपुर नगर ।
2.मु0अ0सं0 44/2025 धारा 318(4), 317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 66डी आई.टी. एक्ट थाना साइबर क्राइम जनपद लखीमपुर खीरी।
इमरान का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 280/2025 धारा 111(6),318(4) भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना बिलौर पश्चिमी कमिश्नरेट कानपुर नगर ।
2.मु0अ0सं0 44/2025 धारा 318(4), 317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 66डी आई.टी. एक्ट थाना साइबर क्राइम जनपद लखीमपुर खीरी
असगर रिजवी आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 44/2025 धारा 318(4), 317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 66डी आई.टी. एक्ट थाना साइबर क्राइम जनपद लखीमपुर खीरी। नोटः-अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध, कई अन्य प्रांतों से साइबर फ्राड की शिकायत है। अन्य राज्यों में दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
01 बैंक पासबुक,
02 अदद ए.टी.एम.
02 बैंक चेकबुक,
02 सिम कार्ड,
01 मोबाइल फोन
2000/- रूपये नगद
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 जुबैर अहमद,(साइबर क्राइम थाना)
2.उ0नि0 तनवीर अहमद, (साइबर क्राइम थाना)
3.हे0का0 अनुराग मिश्रा, (साइबर क्राइम थाना)
4.का0 परीक्षित चौरसिया, (साइबर क्राइम थाना)
5.ए0एस0आई0 शरद शुक्ला (सर्विलांस सेल)
6.का0 मेहताब आलम (सर्विलांस सेल)