Advertisement Carousel
राज्य

तरनतारन चुनाव परिणाम: आप उम्मीदवार संधू ने कौर को मात देकर बढ़ाया पार्टी का कद

Ad

तरनतारन 
पंजाब के तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में  आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने जीत दर्ज कर दी है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू ने शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी सुखविंदर कौर को 12091 मतों के अंतर से हराया। यहां कांग्रेस चौथे, जबकि भाजपा पांचवें नंबर पर रही।
 
आप ने तरन तारन से तीन बार विधायक रहे हरमीत सिंह संधू को मैदान में उतारा जो जुलाई में पार्टी में शामिल हुए थे। कांग्रेस पार्टी के लिए भी बहुत कुछ दांव पर लगा है, जिसने इस उपचुनाव के लिए अपनी तरन तारन जिला इकाई के प्रमुख करणबीर सिंह बुर्ज को उम्मीदवार बनाया है। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के खिलाफ कथित ‘जातिवादी' टिप्पणी के लिए प्रतिद्वंद्वियों की आलोचना का सामना करना पड़ा, हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली। राज्य में अपनी पैठ बनाने की कोशिश में जुटी भाजपा ने तरन तारन जिले के अपने अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू को मैदान में उतारा है। शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को मैदान में उतारा है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button