Advertisement Carousel
Blog

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सक्ती में वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

Advertisements

सक्ति

Advertisements

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सक्ती में वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

Advertisements

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सक्ती पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर (आईपीएस) के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस सक्ती एवं स्वास्थ्य विभाग शासकीय अस्पताल सक्ती के संयुक्त सहयोग से स्कूल वाहन चालकों एवं मालवाहक वाहन चालकों के लिए विशाल नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में नेत्र सहायक अधिकारी आशीष राठौर, एस. के. थवाईत, वाई. एस. सोनी सहित चिकित्सकों की टीम द्वारा वाहन चालकों की आंखों की जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के पश्चात जरूरतमंद चालकों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा आवश्यकतानुसार चश्मा बनवाने हेतु परामर्श भी दिया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के साथ-साथ उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सुरक्षित वाहन चालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, थकान की स्थिति में वाहन न चलाने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में समझाइश दी गई।
शिविर में बड़ी संख्या में स्कूल वाहन एवं मालवाहक वाहन चालकों ने भाग लिया। सक्ती पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button