Advertisement Carousel
Blog

IG संजीव शुक्ला की बड़ी समीक्षा बैठक — 31 दिसंबर से पहले सभी लंबित प्रकरण निपटाने के निर्देश

Ad

Advertisements

संपत्ति संबंधी अपराधों में 100% रिकवरी का आदेश — चोरी के मामलों में टीम बनाकर कार्रवाई होगी तेज

Advertisements

लोकेशन _बिलासपुर

— I.G. संजीव शुक्ला की अपराध समीक्षा बैठक

Advertisements

बिलासपुर रेंज से बड़ी खबर…
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने आज वर्ष के अंत से पहले संपूर्ण रेंज के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक ली।
बैठक में लंबित मामलों की स्थिति, कानून-व्यवस्था, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, नए कानूनों के पोर्टल्स पर जिलेवार प्रगति और पुलिस अनुशासन को लेकर कई कड़े निर्देश जारी किए गए।

बिलासपुर में आयोजित इस हाई-लेवल समीक्षा बैठक में
बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, सारंगढ़–बिलाईगढ़, जीपीएम, सक्ती, जांजगीर–चांपा व मुंगेली जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

लंबित प्रकरणों के निराकरण पर कड़ा फोकस

आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने स्पष्ट निर्देश दिए कि—

31 दिसम्बर 2025 से पहले

सभी लंबित अपराध,

मर्ग,

चालान,

विभागीय जांच,

शिकायतें
का लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण निराकरण किया जाए।

नए कानून के पोर्टल्स की समीक्षा

बैठक में जिलों द्वारा
ई-साक्ष्य, ई-सम्मस, नेटकॉर्ड/नेटग्रिड, क्राईमेक, समन्वय पोर्टल, I.O. मितान, NCCR पोर्टल
पर की जा रही प्रगति की विस्तृत समीक्षा हुई।

IG ने कहा कि नई आपराधिक संहिता लागू होने के बाद सिस्टम-आधारित कार्यवाही पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

अवैध शराब, जुआ और सट्टा पर जीरो टॉलरेंस

IG ने जिलों को निर्देश दिया—

अवैध शराब की मांग–सप्लाई पर सतत निगरानी रखी जाए

अवैध बिक्री को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए

संगठित जुआ–सट्टा के खिलाफ तगड़ी, लगातार और प्रभावी कार्रवाई हो

NDPS और आबकारी मामलों में जप्त वाहनों को राजसात कराने की प्रक्रिया तेज की जाए

जप्त मादक पदार्थों का 31 दिसम्बर से पहले नष्टीकरण किया जाए

सड़क दुर्घटनाओं में कमी का टारगेट

IG ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रैफिक कंट्रोल की प्रभावी रणनीति लागू करने कहा।

चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर फोकस

संपत्ति संबंधी मामलों में रिपोर्ट पर तुरंत एफआईआर

अपराध का त्वरित निराकरण

चोरी के अपराधों के लिए विशेष टीम

अपहृत संपत्ति की 100% रिकवरी सुनिश्चित करने के निर्देश

पुलिस अनुशासन पर कड़ा संदेश

IG डॉ. संजीव शुक्ला ने साफ कहा—

“बल में अनुशासन सर्वोच्च, किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पर त्वरित कार्रवाई आवश्यक।”

पुलिसकर्मी पूर्ण अनुशासन में रहें

नगर पुलिस अधीक्षकों और SDOPs को अधिक जिम्मेदारी

राजपत्रित अधिकारियों को

थानों की दैनिक मॉनिटरिंग,

अधीनस्थों को मार्गदर्शन,

वरिष्ठ कार्यालयों से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने निर्देश

पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन जल्द निपटाने के निर्देश

लंबित पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन के सभी मामलों को वर्ष समाप्त होने से पहले पूर्ण करने कहा गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा पुरस्कार

IG ने जिलों को निर्देश दिया कि
अपराधिक प्रकरणों में अच्छा काम करने वाले अधिकारी–कर्मचारियों को सम्मानित किया जाए।

बैठक में शामिल रहे —

SSP बिलासपुर — रजनेश सिंह

SP रायगढ़ — दिव्यांग पटेल

SP कोरबा — सिद्धार्थ तिवारी

SP सारंगढ़–बिलाईगढ़ — अंजनेय वार्ष्णेय

SP GPM — सुरजन राम भगत

SP सक्ती — प्रफुल्ल ठाकुर

अतिरिक्त SP जांजगीर–चांपा — उमेश कश्यप

अतिरिक्त SP मुंगेली — नवनीत कौर छाबड़ा अतिरिक्त SP मधुलिका सिंह (रेंज कार्यालय)

वर्ष के अंत से पहले आईजी रेंज बिलासपुर की ये समीक्षा बैठक
पूरे रेंज में बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और
नई आपराधिक संहिता के अनुरूप पुलिसिंग को तेज़ करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दीपक यादव संभाग ब्यूरो

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button