Advertisement Carousel
Blog

रतनपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर को रायपुर से किया गिरफ्तार

Ad

Advertisements

रतनपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर को रायपुर से किया गिरफ्तार

Advertisements

कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दबिश देकर पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बिलासपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करी के प्रकरण में फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 सितंबर 2025 को थाना रतनपुर में सूचना प्राप्त हुई थी कि कोरबा–बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग से एक आयशर वाहन में बिना चारा-पानी के मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरकर उत्तर प्रदेश स्थित कत्लखाने की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा पूर्व में रेड की गई थी।

Advertisements


रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 17 नग मवेशी, जिनमें 13 नग भैंसा, 02 नग भैंस तथा 02 नग भैंसा मृत अवस्था में, अनुमानित कीमत 5 लाख 95 हजार रुपये, तथा एक आयशर वाहन क्रमांक CG 04 PT 8078, अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये, जप्त किया था। उक्त प्रकरण में संबंधित आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था।
मामले में इंड-टू-इंड कार्रवाई के निर्देश के बाद फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी इरफान कुरैशी पिता सुभान कुरैशी, उम्र 31 वर्ष, निवासी व्ही.व्ही. विहार, थाना मोआ, जिला रायपुर (छ.ग.) अपने निवास पर मौजूद है। सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस की टीम रायपुर रवाना हुई और आरोपी के निवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को विधिवत कार्रवाई के पश्चात माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सहायक उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह एवं आरक्षक राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button