Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

कोरैया जंगल के आधारपुर में बाल वाटिका का शुभारंभ, सहकारिता मंत्री बोले, गुरु का आशीर्वाद ही  तय करता है भविष्य

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस पर ब्लॉक लखीमपुर के कोरैया जंगल के आधारपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बाल वाटिका का शुभारंभ एक गरिमामय आयोजन के साथ हुआ। सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ फीता काटकर बाल वाटिका का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री द्वारा बाल वाटिका परिसर में ध्वजारोहण और तिरंगे को सलामी देने से हुई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

Advertisements
Advertisements

शुभारंभ के बाद मंत्री राठौर ने आंगनबाड़ी में नामांकित नन्हे-मुन्नों से स्नेहपूर्वक बातचीत की, उनका नाम जाना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने बाल वाटिका में नामांकित बच्चों को स्टेशनरी किट, कॉपी और उपहार किट भेंट की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव लाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए मंडल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर जीवन के अवसर मिल सकें। उन्होंने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का आशीर्वाद न केवल शिक्षा देता है बल्कि जीवन का मार्गदर्शन कर भविष्य की दिशा भी तय करता है। गुरुओं का सम्मान करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है।

Advertisements

मंत्री राठौर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिक्षा के प्रति जागरूक रहें और बच्चों को विद्यालय भेजने में कोई लापरवाही न बरतें। बाल वाटिका जैसी पहल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं और शिक्षण सामग्री से सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण अंचल के बच्चों को भी शहरी क्षेत्रों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने ग्रामवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी, डीपीआरओ विशाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button