Advertisement Carousel
Blogछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अरुण देव गौतम द्वारा ली गई बिलासपुर रेंज के 04 जिले के SP एवं जिले के राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

बेहतर पुलिसिंग हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

इस मीटिंग में बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (IPS), पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री विजय कुमार पाण्डेय, कोरबा पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, जिला शक्ति पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, सारंगढ़ भिलाईगढ़  अंजनेय वार्ष्णेय एवं जिले के राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहें जिनके कार्यों की समीक्षा की गई।

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा ने दिया जिले की कानून व्यवस्था, अपराधों पर नियंत्रण, डिटेक्शन और विजिबल पुलिस तथा सामुदायिक पुलिसिंग के द्वारा किए जा रहे कार्यो का प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया ।

पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जिले में संचालित सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम, चेतना अभियान को संस्थागत करने , फिंगरप्रिंट NAFIS की उपयोगिता एवं इस संबंध में प्रशिक्षण हेतु निर्देशित किया गया एवं जिले के बीट सिस्टम को और प्रभावी करने, नए कानून के बेहतर क्रियान्वयन,  CCTNS, E  साक्ष्य, E समन के विवेचना में अधिक से अधिक उपयोग के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।

Advertisements

पुलिस के वेलफेयर के लिए शासन और पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप समय सीमा में उचित निर्णय हेतु निर्देश ।

पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा कार्यों की भी की गई समीक्षा कर कार्य योजना की जानकारी ली गई और छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस मुख्यालय, रेंज मुख्यालय से दिया गया आदेश/ निर्देशों के पालन की भी समीक्षा की गई।
सभी उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों को उनके प्रथम पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में थाना के एरिया में घटित अपराधों के घटना स्थल पर तत्काल पहुँचने और शीघ्र कार्यवाही करने और फरियादी की आवश्यक रूप से सुनवाई करने के लिए एक निश्चित व्यवस्था, समंस/वारंट , लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सभी पुराने नए प्रकरण का निरकारण करने निर्देशित किया गया,एवं सभी पुलिस की बेहतर छवि और समर्पण के साथ कानून और नियम का पालन कर उल्लेखनीय कार्य करने निर्देश दिए गई ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button