अगले 24 घंटे भारी – छत्तीसगढ़ के कई ज़िलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी
राज्य के छह ज़िलों में अगले 24 घंटों के भीतर मौसम का मिज़ाज बिगड़ सकता है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज़िलों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है।
विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। संभावित जोखिम वाले इलाकों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
प्रशासन की सलाह
अनावश्यक यात्रा से बचें नदी-नालों के आसपास न जाएं मोबाइल पर मौसम से जुड़ी चेतावनियों पर ध्यान दें ज़रूरत पड़ने पर हेल्पलाइन से संपर्क करें
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने ज़िला प्रशासन को सभी आवश्यक तैयारियाँ रखने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और दक्षिण-पश्चिमी मानसून के सक्रिय रहने के कारण यह भारी वर्षा हो रही है।
फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज की टीम आपसे अपील करती है सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।