```html ```

दुल्दुला में लोन मेला आयोजित, 36 बिहान समूहों को मिला 1.22 करोड़ रुपये का ऋण

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार 

दुल्दुला। जनपद पंचायत दुल्दुला के मंगल भवन में लोन मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिहान समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ऋण वितरित किया गया।

लोन मेले में कुल 36 समूहों को लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये की ऋण राशि प्रदान की गई। ऋण मिलने से महिला समूहों को स्वरोजगार और आय बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष राजकुमार सिंह, कपिल साय, दिनेश गुप्ता, विधिक सेवा प्राधिकरण की श्रीमती सावित्री, एलबीएम आर.के. तिवारी, अमीन खान, विनसेंट तिर्की सहित दुल्दुला शाखा प्रबंधक शिव कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों को बैंकिंग सुविधाओं और ऋण के बेहतर उपयोग से संबंधित जानकारी भी दी गई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *