Advertisement Carousel
Blog

तीन जुआरी गिरफ्तार, 2500 रुपये नगद व ताश की गड्डी जब्त

Advertisements

बलौदा पुलिस की जुए पर बड़ी कार्रवाई
तीन जुआरी गिरफ्तार, 2500 रुपये नगद व ताश की गड्डी जब्त

Advertisements

जांजगीर-चांपा

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस द्वारा दिनांक 21 जनवरी 2026 की देर संध्या ग्राम नवगंवा में रेड कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा मौके से 2500 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

Advertisements


सुकांत विश्वास, उम्र 34 वर्ष, निवासी खैजा चैंकी पंतोरा
शशांक कहरा, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, चंदनियापारा, जांजगीर
मोहनलाल मधुकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी बोकरेल, थाना बलौदा
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उप निरीक्षक राजेश साह, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार सहित आरक्षक दीपक कश्यप, रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, टिकेश्वर राठौर एवं रोहित साहू का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button