Advertisement Carousel
Blog

बाल दिवस कार्यक्रम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेन्दरी

Advertisements

बाल दिवस कार्यक्रम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेन्दरी

Advertisements

जांजगीर-चांपा। विकासखंड नवागढ़ के संकुल केंद्र कुटरा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेन्दरी में आज बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवम्बर को देशभर में “बाल दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में शाला सेन्दरी में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृति को नमन करने से हुई।

Advertisements

इसके बाद बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका मुंह मीठा कराया गया।स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पेन वितरित किए शाला के भूतपूर्व विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो सके।कार्यक्रम में बच्चों को शाला के प्रभारी प्रधान पाठक  उमेश कुमार राठौर द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर राठौर सर ने चाचा नेहरू के जीवन, उनके व्यक्तित्व और बच्चों के प्रति उनके प्रेम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि—
“चाचा नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे और इसलिए उन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों को समर्पित किया।”कार्यक्रम में ज्ञानदीप पुरस्कृत शिक्षक ज्ञानेश्वरी भैना एवं  रीतेश गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रहा
इसी के साथ बाल दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button