Advertisement Carousel
Blog

जैजैपुर और चन्द्रपुर में अवैध खनन पर छापा, खनिज विभाग का शिकंजा रेत, ईंट और चूना पत्थर के अवैध परिवहन का भंडाफोड़ उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, 06 वाहन थानों में सुरक्षित जब्त

Advertisements


खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनिज परिवहन में 06 वाहन जप्त
सक्ती,  कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनि अधिकारी श्री के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा आज सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान ग्राम जैजैपुर एवं ग्राम चन्द्रपुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के मामलों का खुलासा हुआ। ग्राम जैजैपुर में रेत के अवैध परिवहन के 02 प्रकरण तथा ईंट के 01 प्रकरण पाए गए, जबकि ग्राम चन्द्रपुर में चूना पत्थर के अवैध परिवहन के 03 प्रकरण दर्ज किए गए।

Advertisements
Advertisements


कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग की टीम ने कुल 06 वाहनों को जप्त किया है, जिन्हें संबंधित थाना जैजैपुर एवं चन्द्रपुर में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जप्त सभी वाहनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में खनि निरीक्षक श्री टुमेश कुमार ध्रुव सहित खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर आगे भी इसी तरह की सतत और सख्त निगरानी जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button