Advertisement Carousel
Blog

सेवा दिल का रिश्ता है”—राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया हुए भावुक

Ad

Advertisements

लोकेशन: जांजगीर

Advertisements

निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर – भावुक समापन

Advertisements

जांजगीर से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर…
मारवाड़ी युवा मंच और जागृति शाखा द्वारा आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आज समापन हो गया।
तीन दिन तक चले इस शिविर में 108 जरूरतमंदों को नई उम्मीद, नया आत्मविश्वास और जीवन जीने की नई रोशनी मिली।
मुख्य अतिथि थे जांजगीर–चांपा विधायक ब्यास कश्यप।

जांजगीर के वीआईपी सिटी स्थित सत्संग भवन में आज ऐसा नज़ारा था… जिसे देखकर हर आंख नम हो गई।
मारवाड़ी युवा मंच और जागृति शाखा के तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन सेवा, संवेदना और मानवता की महक में डूबा हुआ दिखा।

समापन अवसर पर पहुंचे जांजगीर–चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने मंच के इस सेवा अभियान को जीवन को फिर से जीने की प्रेरणा बताया।

– विधायक ब्यास कश्यप:
“मारवाड़ी युवा मंच ने सेवा को साधना बना दिया है। आज 108 जरूरतमंदों की आंखों में जो चमक लौटी है… वही इस शिविर की असली सफलता है।”

मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
उनका संबोधन भावनाओं से भरा हुआ था—

– अमर सुल्तानिया:
“सेवा हमारे मंच की परंपरा है।
ज़रूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना… हमारे लिए सम्मान नहीं, दिल का रिश्ता है।”

इंजीनियर रवि पांडेय ने मंच की अनुशासित और संवेदनशील टीम भावना की प्रशंसा करते हुए कहा—
यह सेवा का ऐसा संगठित स्वरूप है, जो समाज को नई दिशा देता है।

कार्यक्रम विवरण

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन पूनम अग्रवाल ने दिया…
जबकि आभार व्यक्त दीपक सिंघानिया ने किया।
संचालन किया विक्रांत अग्रवाल ने।

पूरे आयोजन में आकाश सिंघानिया, नवदीप, निकुंज, अंकित, संजय सुल्तानिया, अरमान, अनुराग, मयंक, हिमांशु, अक्षय बंसल…
और महिला टीम की पूनम जागनी, मनीषा अग्रवाल, बबीता गर्ग, पिंकी शर्मा, प्रिया सोनी, शिखा, कल्याणी, मधु शर्मा समेत सभी सदस्य लगातार जुटे रहे।

लाभार्थियों का विवरण

शिविर में कुल 108 हितग्राहियों को लाभ मिला—

85 को कृत्रिम हाथ

10 को कान की मशीन

8 को बैसाखी

5 जरूरतमंदों को स्टिक प्रदान की गई

उपकरण पाते ही कई लोग भावुक हो उठे—
शब्द कम पड़ गए… लेकिन उनके चेहरे बता रहे थे कि यह सिर्फ उपकरण नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, नई दिशा और नई शुरुआत है।

समापन में मारवाड़ी युवा मंच ने शहरवासियों और सभी सहयोगकर्ताओं का आभार जताया…
और समाज सेवा के इस सिलसिले को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button