Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को 41 करोड़ 81 लाख की सौगात

Ad

12 सड़कों के निर्माण के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति,क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार….

Advertisements

जशपुरनगर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले को बड़ी सौगात मिली है। जिले के 12 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए कुल 41 करोड़ 81 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।इस सड़कों के निर्माण से ग्रामीण संपर्क मार्ग सुदृढ़ होंगे और आवागमन सुगम बनेगा।

Advertisements

जिले के 12 मार्ग के निर्माण के लिए 41 करोड़ 81 लाख रुपए की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत जिले के मसरी घाट से झरन मार्ग 1 करोड़ 33 लाख 44 हजार,साहीलता से पुराइनबंध पहुंच मार्ग 2 करोड़ 89 लाख 98 हजार,अटल चौक घुमरा से ओडिशा सीमांत किलकिला मार्ग 2 करोड़ 1 लाख 97 हजार, मुख्य मार्ग कुंजारा बोराटोंगरी से डोंगाअम्बा पहुंच मार्ग 2 करोड़ 74 लाख 97 हजार,एनएच-43 मुख्य मार्ग से बोडाटोंगरी पहुंच मार्ग 1 करोड़ 18 लाख 48 हजार,जामपानी से बरपानी पहुंच मार्ग 3 करोड़ 21 लाख 93 हजार,मकरीबंधा से भलमंडा (झारखंड सीमा) मार्ग 3 करोड़ 46 लाख 78 हजार,कड़ेलकछार से जुनाडीह मोहल्ला तक का मार्ग 1 करोड़ 69 लाख 17 हजार,पोटकोसेमर सजापानी केंदपानी से कार्रदंड दुलदुला पहुंच मार्ग 5 करोड़ 83 लाख 81 हजार, लोरोदफा से गढ़ारामबंद होते हुए जामपानी तक का मार्ग 5 करोड़ 48 लाख 48 हजार,छेरडांड से टुकुटोली पहुंच मार्ग 5 करोड़ 48 लाख 2 हजार,ठूठीअंबा से कादोपानी (झारखंड सीमा) तक पहुंच मार्ग 5 करोड़ 95 लाख 62 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।इन सड़कों के निर्माण से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि किसान, व्यापारी, छात्र और आम नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। यह स्वीकृति प्रदेश सरकार की ग्रामोन्मुखी विकास नीति का प्रमाण है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित सभी क्षेत्रों में कार्य योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, जिससे जिले का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो रहा है।जिले वासियों ने इस महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जताया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button