Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

मानवाधिकार के प्रदेश महा सचिव ने पत्रकार की गिरफ्तारी से नाराज डीएम कार्यालय पहुंच कर दिया ज्ञापन

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के उत्तर प्रदेश के महासचिव घनश्याम व लखनऊ मंडल के महासचिव अंकित अवस्थी ने पत्रकार दीपक पंडित के गिरफ्तारी से नाराज डीएम खीरी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।मानवाधिकार के प्रदेश महासचिव घनश्याम ने बताया कि जिले के सक्रिय पोर्टल पत्रकार दीपक पंडित को थाना भीरा पुलिस ने लुकाछिपी का खेल खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। बीती रात ही बीडीओ कार्यालय बिजुआ के संविदा कर्मी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस पत्रकार को थाने ले आई थी। इसी संविदा कर्मी के खिलाफ पत्रकार दीपक पंडित ने करीब चार माह पूर्व बड़े भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। करोड़ो के भ्रष्टाचार का आरोप था । उसी की तहरीर पर गिरफ्तारी होने की खबर मिलते ही भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की तरफ से ज्ञापन दिया गया है जिसमें निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। आपको बता दें कि पीड़ित पत्रकार दीपक पंडित के मामले में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के तेजतर्रार उत्तर प्रदेश के महासचिव घनश्याम व लखनऊ मंडल के महासचिव अंकित अवस्थी ने लखीमपुर खीरी डीएम कार्यालय पहुंचे और पत्रकार के मामले में उन्होंने उच्च अधिकारियों से वार्ता की जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच किए जाने और उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के प्रदेश महासचिव घनश्याम व लखनऊ मंडल के महासचिव अंकित अवस्थी ने उच्च अधिकारियों से वार्ता की और पीड़ित पत्रकार के मामले में उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग की है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button