इंडिया
राहुल गांधी का आरोप: “मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया जाता”

नई दिल्ली।’ बजट सत्र के दूसरे फेज का आज 11वां दिन है। आज राज्यसभा में फाइनेंस बिल-2025 पेश हो सकता है। लोकसभा में मंगलवार को फाइनेंस बिल-2025 पैंतीस बदलावों के साथ पास हो गया।
Advertisements
इस बिल में ऑनलाइन विज्ञापनों पर 6% डिजिटल टैक्स खत्म करना शामिल है। राज्यसभा से मंजूरी के बाद 2025-26 के लिए बजट प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस साल सरकार ने कुल 50.65 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। यह चालू वित्त वर्ष से 7.4% ज्यादा है।
Advertisements
बजट दस्तावेजों के अनुसार 1 अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में केंद्र की योजनाओं के लिए 5.42 लाख करोड़ रुपए रखे गए हैं। वहीं, राज्यों को दी जाने वाली कुल राशि 25.01 लाख करोड़ रुपए है, जो 2023-24 से 4.92 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है।
Advertisements