Advertisement Carousel
Blog

ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 शराब कारोबारी गिरफ्त मेंघरघोड़ा, छाल और भूपदेवपुर में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट
रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन “आघात” अब अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार भारी पड़ रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के तहत घरघोड़ा, छाल और भूपदेवपुर पुलिस ने अलग-अलग रेड कार्रवाई कर कुल 64 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में 5 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisements
Advertisements



घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 27 लीटर महुआ शराब जब्त की। पहली कार्रवाई ग्राम अमलीडीह में की गई, जहां आरोपी धनीराम राठिया अपने घर में अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, बिक्री रकम और शराब बिक्री में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की।
वहीं दूसरी कार्रवाई गोहडीडीपा वार्ड नंबर 05 में की गई, जहां महिला आरोपी अनिला यादव अपने घर के परछी में शराब बेचने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद कर गिरफ्तार किया।



इधर छाल पुलिस ने ग्राम खर्रा में लगातार दो रेड कार्रवाई कर 27 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। पहली कार्रवाई में आरोपी परदेशी धनवार को उसके बाड़ी में शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके पास से 13 लीटर शराब और नगद रकम बरामद हुई।
इसके बाद दूसरी रेड में आरोपी बंधन धनवार को भी अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 14 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम जब्त की गई।



वहीं भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम कछार में मुखबिर सूचना पर महिला आरोपी ललिता राणा के बाड़ी में दबिश दी। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद कुछ लोग फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर कार्रवाई की।
एसएसपी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आमजन से भी सूचना देने की अपील की गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button