Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

मोर तिरंगा मोर अभिमान को  घर घर जाकर सफल बनाना है-कृष्णमूर्ति बांधी

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

जांजगीर पहुँचे पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी ने मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यालय पहुंचकर उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओ को मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम को घर घर जाकर देश के आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराकर सफल अभियान बनाना है कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत श्री बांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है

Advertisements
Advertisements

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओ से बारी बारी बात करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा का आयोजन पुरे प्रदेश सहित हमारे जांजगीर चाम्पा जिले मे भी आयोजित होना है तिरंगा हमारे राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक है जिसको घर-घर जाकर आन बान और शान के साथ फहराना है “हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा इस अभियान को भाजपा ने मोर तिरंगा मोर अभिमान का नाम दिया है तिरंगा यात्रा को लेकर प्रदेश स्तर पर बैठक मंगलवार को आयोजित  की गई थी.जिसके तहत एक कार्य योजना तैयार की है ताकि छत्तीसगढ़ के हर घर में तिरंगा लहराए जाए मंडल स्तर पर 8 अगस्त को बैठके होगी. 10 से 14 अगस्त तक मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा.युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की इसमें अहम भूमिका होगी. वहीं 13 से 15 अगस्त तक पार्टी कार्यकर्ता बिल्डिंगो प्रतिष्ठानों और घरों में तिरंगा फहराया जाएगा.

Advertisements

तिरंगा यात्रा में जुड़ेगा ऑपरेशन सिंदूर– बांधी :इस तिरंगा यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर को भी जोड़ा जाएगा ताकि लोग तिरंगा के महत्व को समझ सके. इसके लिए बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को तिरंगा झंडा वितरित किया जाएगा. जो लोगों को घरों में शासकीय भवन में और व्यावसायिक जगह पर झंडा फहराने के लिए दिया जाएगा आगे श्री बांधी ने कहा कि भाजपा ने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा को लेकर वर्ष 2024 में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा यात्रा के तहत 30 लाख घरों में तिरंगा फहराने तिरंगा बांटे गए थे. लेकिन इस बार प्रदेश नेतृत्व ने इस लक्ष्य को बढ़ाकर 60 लाख घरों में बांटने का लक्ष्य रखा  है. प्रदेश स्तर की बैठक के बाद जिला स्तर पर बैठक आयोजित करने के साथ ही मंडल स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी.

14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन :  कृष्णमूर्ति बांधी ने आगे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर भी कार्यक्रम का आयोजन होगा. विभाजन विभीषिका दिवस को नई पीढ़ी को भी जोड़ना और बताना है कि 14 अगस्त के दिन देश के दो टुकड़े हुए थे. उस दौरान हमारे देश के लाखों लोग शहीद होने के साथ ही मारे गए थे. उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मौन जुलूस निकाला जाएगा.

जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि तिरंगा यात्रा की बैठक मे उपस्थित सभी अतिथिगण व उपस्थित कार्यकर्ताओ का हार्दिक स्वागत है आज की बैठक मे अल्प समय की सूचना मे भारी उपस्थिति के लिए सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करता हु तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत हमको ये कार्यक्रम जिले के सभी मंडल शक्तिकेंद्र एवं बुथ स्तर तक आयोजित कर तिरंगा यात्रा को सफल बनाना है उसके लिए हमारे प्रभारी सहप्रभारी अपने अपने प्रभार मंडल मे जाकर तिरंगा यात्रा के संबंध मे बैठके आयोजित कर उपस्थित कार्यकर्ताओ से यात्रा को सफल बनाने हेतु बातचीत करेंगे

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पुरे देश मे तिरंगा यात्रा का उद्देश्य पहलगाम आतंकी हमले मे निर्दोष निरपराध परिवार के लोगो की जिस प्रकार जघन्य हत्या हुई और उसके जवाब मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे आपरेशन सिन्दूर के तहत जिस तरह जवाबी हमला दिया उसकी अलख देश के प्रत्येक नागरिक के अंदर प्रज्वलित हो तिरंगा हमारे देश के आन बान और शान का प्रतीक है ये हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है भारत माता हमारी मां है हमारे लिए देश पहले फिर हमारी भाजपा और अंतिम मे हम  यात्रा का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक के अंदर जज्बा और स्वाभिमान का भाव कैसे उत्पन्न हो इस हेतु तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है उक्त बैठक का संचालन अमर सुल्तानिया व आभार पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहु ने किया उक्त बैठक मे पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव रेखा गढ़वाल नंदनी रजवाड़े संतोष अग्रवाल विवेका गोपाल नंद चौधरी संतोष लहरे अनुराधा शुक्ला पंकज अग्रवाल उमा सोनी संतोषी दुबे सविता तिवारी गुरूदयाल पाटले मोहन यादव रमेश वैष्णव सलीम मेमन रवि पांडेय पुष्पेंद्र सिंह राजकुमार साहु  हितेश यादव ध्वजाराम साहु पवन यादव प्रमोद कौशिक ओमप्रकाश श्रीवास शिवेंद्र सिंह लोकेश शुक्ला यशवंत साहु विश्वनाथ प्रताप यादव निलेश गुप्ता विकास शर्मा धनेशवरी जाग्रति मुकेश जायसवाल शिव चमन ठाकुर शैलेंद्र पांडेय अजित गढ़वाल प्रदीप सोनी दिनेश राठौर सोनु यादव गोलु दुबे प्रदीप राठौर सहित कार्यकर्ताओ की उपस्थिति मे बैठक संपन्न हुई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button