Advertisement Carousel
Blog

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा पुलिस लाइन व पुलिस भर्ती परीक्षा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Ad

अफजल अली जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एसपी खीरी द्वारा पुलिस लाइन में स्थित समस्त कार्यालयों के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समस्त रजिस्टर्स अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया। इसकी बाद पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा पुलिस लाइन खीरी में पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत बनाये गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Advertisements
Advertisements

तथा पुलिस भर्ती परीक्षा से संबंधित जनपद के समस्त पन्द्रह परीक्षा केन्द्रों को सीसीटीवी के माध्यम से देखकर कुशलता ली गई। जनपद खीरी के सभी पन्द्रह परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पादित हो रही है । सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस भर्ती परीक्षा कंट्रोल रूम द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है। पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु परीक्षा केंद्रों एवं जनपद के प्रमुख स्थानों पर व्यापक पुलिस प्रबंध के साथ-साथ यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button