Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़

दीक्षारंभ कार्यक्रम शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़

सारंगढ़ शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़ एवं नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय सारंगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 5.8.2024 दिन सोमवार को आयोजित किया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन एवं माल्यार्पण के बाद आरंभ किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में छात्र-छात्राओं को संक्षिप्त उदबोधन दिया गया एवं छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। 

Advertisements

कार्यक्रम की अगली कड़ी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी.आर.लहरे के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय में प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की परिकल्पना एवं उद्देश्य विषय पर महाविद्यालयीन प्राध्यापको द्वारा विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सात बिंदुओं के तहत समस्त विभागों की शैक्षणिक सुविधा, एन .सी.सी, एन.एस.एस. रेड क्रॉस ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य, प्रावधान ,NEP के तहत संचालित विभिन्न कोर्स, वैल्यू एडेड कोर्स के अतिरिक्त छात्रों एवं पालकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सारगर्भित रूप से प्रदान किया गया।


उक्त कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति रही। महाविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में सभी सहायक प्राध्यापक ,अतिथि व्याख्याता, पालक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button