Advertisement Carousel
Blog

आम बहार की नीलामी अब 15 अप्रैल को, तैयारियां तेज

Advertisements

आम बहार की नीलामी अब 15 अप्रैल को, तैयारियां तेज
स्थान: सक्ती (छत्तीसगढ़)


सक्ती जिले में आम प्रेमियों और व्यापारियों के लिए बड़ी खबर है। शासकीय उद्यान रोपणी भूतहा में होने वाली आम फल बहार नीलामी अब 15 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

विकासखंड मालखरौदा स्थित शासकीय उद्यान रोपणी भूतहा में हर साल होने वाली आम बहार नीलामी इस बार 7 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था।
अब उद्यान विभाग ने नई तारीख घोषित करते हुए बताया है कि यह बहुप्रतीक्षित नीलामी 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे शासकीय उद्यान रोपणी डोड़की, विकासखंड सक्ती में आयोजित की जाएगी।

Advertisements
Advertisements


नीलामी में भाग लेने के इच्छुक बोलीदाताओं को 15 अप्रैल को दोपहर 1 बजे तक अपना आवेदन सहायक संचालक उद्यान कार्यालय, जिला सक्ती में जमा करना होगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से देना होगा।

नीलामी में शामिल होने से पहले इच्छुक व्यक्ति भूतहा उद्यान में लगे आम बहार का निरीक्षण भी कर सकते हैं, जिससे सही मूल्यांकन कर सकें।

— उद्यान अधीक्षक/अधिकारी

उद्यान अधीक्षक शिवनारायण चौबे ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। ऐसे में आम कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह नीलामी सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button