Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा में आधी रात भीषण आग: टेंट हाउस गोदाम जलकर खाक, 25 लाख का नुकसान

जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आधी रात एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

चांपा शहर के वार्ड क्रमांक 4, बड़े मठ मंदिर के पीछे स्थित पाठक टेंट हाउस के गोदाम में देर रात करीब 12:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस भीषण आग में करीब 25 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जिसमें नए परदे, कुर्सियां, सोफा, डिनर सेट, प्लेट, लाइटिंग सामग्री और सजावटी कॉस्मेटिक आइटम शामिल हैं।

मौके पर चांपा तहसीलदार प्रशांत पटेल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। चांपा थाना पुलिस और प्लांट से पहुंचे दमकल कर्मियों ने मिलकर हालात को नियंत्रित किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चांपा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button