Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

दिव्यांग भुनेश्वरी का सहारा बना छग मीडिया एसोसिएशन

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

स्थापना दिवस पर दिव्यांग को प्रदान की नि:शुल्क व्हीलचेयर, व्हीलचेयर में बैठते ही भुनेश्वरी के चेहरे पर मुस्कान आई

पामगढ़ । दिव्यांग भुनेश्वरी को अभी कहीं आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। भुनेश्वरी की राह भी अब आसान होगी।  छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन दिव्यांग भुनेश्वरी के लिए सहारा बनकर सामने आया है। संघ की ओर से भुनेश्वरी को नि:शुल्क व्हीलचेयर प्रदान की है।

Advertisements
Advertisements

बता दें, शनिवार 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के स्थापना को 4 साल पूरे हो गए। अपने चौथे स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक टीएस कंवर, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे के मार्गदर्शन पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की जांजगीर-चांपा जिला इकाई की ओर से पकरिया झूलन निवासी 19 वर्षीया दिव्यांग भुनेश्वरी भाट पिता स्व. झुकू भाट को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। पैरों से दिव्यांग होने के चलते भुनेश्वरी चल-फिर नहीं पाती। घसीटकर चलती थी जिसकी परेशानी को देखते हुए एसोसिएशन ने नेक पहल करते हुए भुनेश्वरी के घर जाकर उसे व्हीलचेयर प्रदान की। व्हीलचेयर में बैठते ही भुनेश्वरी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

इस मौके पर जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष शनि सूर्यवंशी जिला  महासचिव पंकज कुर्रे  सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र सिंगसार्वा , वार्ड के पंच निर्मला बसंत भाट, दीपक पाटले, एस डी भारद्वाज , शहजाद खान के अलावा एसोसिएशन के सदस्य व भुनेश्वरी के परिजन मौजूद थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button